- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बलिया: पुलिस ने होली...
बलिया: पुलिस ने होली में तस्करों के बड़े प्लान को किया फ़ैल, अवैध शराब के साथ नौ को किया गिरफ्तार
![बलिया: पुलिस ने होली में तस्करों के बड़े प्लान को किया फ़ैल, अवैध शराब के साथ नौ को किया गिरफ्तार बलिया: पुलिस ने होली में तस्करों के बड़े प्लान को किया फ़ैल, अवैध शराब के साथ नौ को किया गिरफ्तार](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/16/1545868-download-2022-03-16t183911825.webp)
होली के रंग में नशे से भंग डालने का तस्करों के प्लान पुलिस ने फेल कर दिया है। बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर पुलिस ने नौ शराब तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के मुताबिक नरही थाना प्रभारी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में भरौली गोलम्बर से मारूती कार में एट पीएम ब्रांड का 81 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। पुलिस ने जिन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, उनमें राजेश कुमार यादव पुत्र स्व. नाथुन यादव निवासी अनीसावाद थाना गरदनीबाद जिला पटना बिहार, सन्तोष कुमार ततवां पुत्र स्व हरिहर दास निवासी माइल पकडी थाना विद्दूपुर जिला वैशाली बिहार और बलराम कुमार पुत्र राम करन राय निवासी सादिकपुर जिला पटना बिहार शामिल हैं।
वहीं, थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र थाना दुबहड ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से 43 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ बिहार के सारण जिले के बैजू टोला के रहने वाले राजबीर सिंह पुत्र छट्ठी लाल सिंह और आलोक कुमार सिंह पुत्र बृज बिहारी सिंह, राज सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह और सचिन कुमार सिंह पुत्र नन्द किशोर सिंह को धर दबोचा। उधर, नगर एसओ संजय सरोज ने राजकुमार गुप्ता व सैफ अली के पास से एक किलो दो सौ ग्राम गांजा और एक तमंचा बरामद किया।