- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: पुलिस ने गोवंश...
Ballia: पुलिस ने गोवंश तस्करी करते तीन आरोपी को गिरफ्तार किया

बलिया: थाना रसड़ा के उप निरीक्षक कन्हैया यादव अपने हमराहियों के साथ इलाके में संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की चेकिंग में लगे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर नहर पटरी परसिया पुल के पास से तीन आरोपियों को गोवंश तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. अनुज कुमार, पुत्र अखिलेश राम, निवासी ग्राम सलेमपुर, थाना नगरा, जनपद बलिया।
यह भी पढ़े - Ballia News: पत्नी को गंगा में फेंकने वाला आरोपी छोटे लाल यादव अब भी फरार, पुलिस ने की 82 सीआरपीसी की कार्रवाई
2. कृष्णा यादव, पुत्र सुरेंद्र यादव, निवासी ग्राम अहिरपुरा, थाना रसड़ा, जनपद बलिया।
3. आनंद यादव, पुत्र रामभवन यादव, निवासी ग्राम सिकटिया, थाना सरायलखंशी, जनपद मऊ। (हाल मुकाम – ग्राम परसिया नं. 2, इसरी का पुरा, थाना रसड़ा, बलिया।)
पुलिस ने पिकअप वाहन से तीन गोवंश बरामद किए
पुलिस ने समय लगभग 15:45 बजे एक पिकअप वाहन से तीन गोवंश (02 गाय और 01 सांड) को बरामद किया।
आरोपियों पर मामला दर्ज
आरोपियों के खिलाफ थाना रसड़ा, जनपद बलिया में मु.अ.सं. 125/2025 के तहत धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम और धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा धारा 61(2)(a) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया।
आरोपियों को जेल भेजा गया, वाहन जब्त
आरोपियों को विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया। साथ ही बरामद वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।





