उत्तर प्रदेश

Ballia: पुलिस ने इंजीनियर से 3 लाख रंगदारी मांगने वाले युवक को दबोचा

Admindelhi1
11 March 2025 10:36 AM IST
Ballia: पुलिस ने इंजीनियर से 3 लाख रंगदारी मांगने वाले युवक को दबोचा
x
"आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गई"

बलिया: पीडब्ल्यूडी इंजीनियर से वीडियो कॉल पर रंगदारी मांगने के मामले में एसटीएफ वाराणसी और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने गड़वार थाना क्षेत्र के जिगनी खास निवासी बृजेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गई।

तमंचा दिखाकर मांगी थी रंगदारी

पनवेल सिटी, मुंबई में पीडब्ल्यूडी इंजीनियर प्रशांत दलवी ने बृजेश चौहान पर ₹3 लाख की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया था।

बताया जा रहा है कि मुंबई पनवेल चौक से 20 किलोमीटर दूर प्रशांत दलवी के यहां बृजेश चौहान काम करता था। आरोप है कि कुछ समय पहले बृजेश ने वीडियो कॉल कर तमंचा दिखाते हुए मालिक से ₹3 लाख की रंगदारी मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

एसटीएफ और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

इस मामले में पीडब्ल्यूडी इंजीनियर प्रशांत दलवी के प्रार्थना पत्र पर पनवेल सिटी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान रविवार को पनवेल थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक प्रकाश अर्जुन पवार, हेड कांस्टेबल संदेश मात्रे और मिथुन भोसले वाराणसी एसटीएफ टीम के साथ बलिया पहुंचे और छापेमारी कर बृजेश चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

Next Story