उत्तर प्रदेश

Ballia: पुलिस ने पाक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा

Admindelhi1
3 March 2025 10:22 AM IST
Ballia: पुलिस ने पाक्सो एक्ट के आरोपी को दबोचा
x
"पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया"

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सहतवार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

रेलवे क्रासिंग के पास हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष दिनेश पाठक के नेतृत्व में सहतवार पुलिस टीम के उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव व अन्य पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वांछित अभियुक्त जितेश पासवान (22), पुत्र उदयनाथ पासवान, निवासी दलकी नं.-01, थाना दोकटी, बलिया को पीड़िता के साथ सहतवार रेलवे क्रासिंग के पास से हिरासत में ले लिया।

2018 से फरार था आरोपी

पुलिस के अनुसार, जितेश पासवान के खिलाफ साल 2018 में थाना दोकटी में धारा 376, 511 भादवि एवं 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम को सफलता

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव, कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार और महिला कांस्टेबल मोनी पाल शामिल रहे। पुलिस ने पीड़िता को वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Next Story