- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: पुलिस ने...
Ballia: पुलिस ने गैंगस्टर तेजू शर्मा को गिरफ्तार किया

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसडीह रोड थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तेजू कुमार शर्मा (पुत्र बिरह शर्मा, निवासी टकरसन, थाना बांसडीह रोड) को गिरफ्तार कर लिया।
टकरसन पोखरा के पास हुई गिरफ्तारी: पुलिस टीम को यह सफलता टकरसन पोखरा के पास मिली, जहां से तेजू शर्मा को पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 2/3 (1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मामला दर्ज था। आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: इस ऑपरेशन में थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय के साथ उपनिरीक्षक सतीश यादव, कांस्टेबल आदित्य प्रताप श्रेयांश, कुलदीप कुमार और धर्मेंद्र यादव शामिल रहे।





