- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia पुलिस ने चोरी...
Ballia पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हल्दी थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश पाल और कांस्टेबल विवेक यादव की टीम ने 17 मई 2025 को भदवरिया टोला हल्दी से चोरी गई बजाज प्लेटिना बाइक (नं. यूपी 60 पी 0074) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान गोलू रजक (25 वर्ष), पुत्र महेश रजक, निवासी हल्दी बगीचा टोला, थाना हल्दी के रूप में हुई है। उसे रेपुरा चैनछपरा चौमुहानी के पास से पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(3), 317(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह के अनुसार, आरोपी गोलू रजक के खिलाफ पहले से ही हल्दी थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60 एवं आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 308, 323, 324, 325, 504 व 506 के तहत कई मामले दर्ज हैं।





