उत्तर प्रदेश

Ballia: नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर काव्य-संगीत गोष्ठी

Admindelhi1
31 March 2025 12:22 PM IST
Ballia: नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर काव्य-संगीत गोष्ठी
x
"भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने किया शुभारंभ"

बलिया: नव संवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर रामपुर उदयभान स्थित पं. केपी मिश्र मेमोरियल संगीत विद्यालय में संगीत एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पण कर किया। इसके बाद संगीत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, संस्कार भारती का ध्येय गीत और स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया।

मुख्य अतिथि संजय मिश्र ने अपने संबोधन में कहा, "हमारा समाज अपनी प्राचीन संस्कृति की ओर लौट रहा है, जिसमें संस्कार भारती की अहम भूमिका रही है। वसंत ऋतु जीवन में नई उमंग और ऊर्जा भरने के साथ-साथ प्रकृति को भी सजीव बना देती है। यह हमें नई शुरुआत करने की प्रेरणा देती है।"

साहित्यकार डॉ. भोला प्रसाद आग्नेय ने नव संवत्सर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा, "हमारा नववर्ष बसंत के साथ आता है और घर-घर में अन-धन की वृद्धि करता है। बाग-बगीचों में रंग-बिरंगे फूल खिल उठते हैं, जिससे पूरा वातावरण सुगंधित हो जाता है।"

कार्यक्रम में सुरेंद्र, जयस मिश्र, विजय मिश्र, राम प्रसाद सरगम, डॉ. नवचंद्र तिवारी और रामेश्वर सिंह को अंगवस्त्र और पुष्पहार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्कार भारती काशी प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य विशाल, संस्कार भारती बलिया के महामंत्री राकेश कुमार गुप्ता, सह महामंत्री रश्मि पाल, डॉ. फतेहचंद बेचैन, दिव्यांश, सुजीत यादव, जय प्रकाश, मंजीत, प्रिंस, प्रतिभा, शिवानी, दिव्यांशी, प्रियांशी, रानी वर्मा, प्रज्ञा पांडेय, आरती वर्मा, नरेंद्र पांडेय, देवांश, अखिलेश, आलोक सिंह और श्रुति पांडेय समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के अंत में संस्कार भारती बलिया के अध्यक्ष पं. राजकुमार मिश्र ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Next Story