उत्तर प्रदेश

Ballia: आदर्शों और विचारों को अपनाने का संकल्प, तेज प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि

Admindelhi1
13 Jun 2025 12:00 PM IST
Ballia: आदर्शों और विचारों को अपनाने का संकल्प, तेज प्रताप सिंह को श्रद्धांजलि
x

बलिया: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, रसड़ा के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला मंत्री रहे तेज प्रताप सिंह की तीसरी पुण्यतिथि बुधवार को कंपोजिट विद्यालय, रसड़ा स्थित शिक्षक सदन में सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में शिक्षक और शुभचिंतक एकत्र हुए और उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

वक्ताओं ने तेज प्रताप सिंह को शिक्षकों के सच्चे हितैषी और संघर्षशील नेता के रूप में याद किया। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप सिंह न सिर्फ शिक्षक संघ के मजबूत स्तंभ थे, बल्कि उनकी विचारधारा और नीतियां आज भी शिक्षक समाज को संघर्ष और सेवा के लिए प्रेरित करती हैं।

सभा में खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक अजय मिश्र, जिला मंत्री राजेश पांडे, रसड़ा ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह, अरुण पांडे, अनिल सिंह सेंगर, राजशेखर सिंह, धीरज गुप्त, भृगुनाथ सिंह, ओमप्रकाश, ईस्माइल अंसारी, गड़वार ब्लॉक अध्यक्ष अनिल पांडे, मंत्री टुनटुन प्रसाद, नंजय प्रताप सिंह, सुनील सिंह, अबुल कलाम, राजेश सिंह, संतोष गोयल, राजाराम, उदित नारायण राम सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष बोले: “निःशब्द हूं”

शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने भावुक होते हुए कहा, “तेज प्रताप सिंह मेरे संघर्षों के साथी रहे। उनके साथ बिताया हर एक पल बेहद अहम था। शिक्षक हितों को लेकर उनकी प्रतिबद्धता और निर्णायक सोच हमेशा मार्गदर्शक रही है। उन्हें शब्दों में बांधना संभव नहीं।”

सभा में सभी ने तेज प्रताप सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।

Next Story