उत्तर प्रदेश

Ballia: जिला चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

Admindelhi1
22 Feb 2025 11:42 AM IST
Ballia: जिला चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
x
"वांछित अभियुक्त गिरफ्तार"

बलिया: जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पद्मावती गौतम ने पांच पौधे रोपे। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक प्रिया सिंह, नीलम शुक्ला, हर्षवर्धन, मनोज, अरविंद सहित चाइल्ड हेल्पलाइन की पूरी टीम मौजूद रही।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुखपुरा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। उपनिरीक्षक विनोद कुमार सरोज व कांस्टेबल महेश कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त अजीत यादव (पुत्र उमाशंकर यादव, निवासी अलावलपुर, सुखपुरा, बलिया) को वन बिहार, जीराबस्ती के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत कर दिया।

Next Story