उत्तर प्रदेश

Ballia: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Admindelhi1
27 May 2025 1:17 PM IST
Ballia: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
x
परिजनों में मचा कोहराम

बलिया: बेल्थरा मार्ग पर रविवार को रुद्रावार चट्टी के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान बीएचयू वाराणसी में मौत हो गई। मृतक की पहचान जगदीशपुर रानीपार निवासी ठग राजभर (पुत्र स्व. दौलत राजभर) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ठग राजभर सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और उनके परिजनों को सूचना दी।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया। वहां से भी कोई सुधार न होने पर उन्हें बीएचयू वाराणसी भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने पुलिस को हादसे की जानकारी देते हुए तहरीर भी सौंप दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिकअप वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है। जांच जारी है।

Next Story