- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: सीताकुंड ढाले...
उत्तर प्रदेश
Ballia: सीताकुंड ढाले पर हुए सड़क हादसे में राहगीर की मौत
Admindelhi1
1 March 2025 9:49 AM IST

x
"बाइक सवार गंभीर घायल"
बलिया: हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड ढाले पर हुए सड़क हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, सीताकुंड निवासी विरजानंद तिवारी (65) पुत्र स्व. जगन्नाथ तिवारी शुक्रवार की शाम सीताकुंड चट्टी पार कर रहे थे, तभी हल्दी से बलिया की ओर तेज गति से जा रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक शशिकांत यादव (45) पुत्र सत्यपाल यादव, निवासी बादिलपुर, बलिया भी बुरी तरह घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां इलाज के दौरान विरजानंद तिवारी की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं, गंभीर रूप से घायल बाइक सवार शशिकांत यादव का इलाज अस्पताल में जारी है।
Tagsबलियासीताकुंडढालेसड़क हादसेराहगीरमौतबाइक सवारगंभीरघायलBalliaSitakundDhaleRoad AccidentPedestrianDeathBike RiderSeriousInjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





