- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: सरकारी धन की...
Ballia: सरकारी धन की अनियमित निकासी मामले में पंचायत सचिव निलंबित

बलिया: मुरलीछपरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोड़हरा-नौबरार में बिना कार्य किए सरकारी धन की निकासी के मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रवण कुमार सिंह ने पंचायत सचिव देवानंद गिरी को निलंबित कर दिया है। साथ ही, बीडीओ मुरलीछपरा को सचिव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने इस प्रकरण में ग्राम प्रधान पर पंचायत अधिनियम के तहत कार्रवाई करने और संलिप्त कर्मचारियों की जांच जिला विकास अधिकारी से कराने का आदेश दिया है। इस कार्रवाई से ब्लॉक के सचिव, प्रधान और अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
डीएम से की गई थी शिकायत: ग्राम पंचायत में गड़बड़ी की शिकायत राम किशोर ने जिलाधिकारी से की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सचिव और प्रधान ने बिना किसी कार्य के सरकारी धन निकाल लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम और सीडीओ ने इसकी जांच का जिम्मा बीडीओ मुरलीछपरा और लघु सिंचाई विभाग के जेई को सौंपा। जांच में भारी अनियमितताएं पाई गईं और शिकायत सही साबित हुई।
प्रधान समेत अन्य पर भी होगी कार्रवाई: जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद डीपीआरओ ने सचिव देवानंद गिरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही, प्रधान के खिलाफ पंचायत अधिनियम के तहत जांच के आदेश दिए गए हैं। डीपीआरओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और इस प्रकरण में संलिप्त अन्य लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।





