- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: एनएच-31 पर...

बलिया: एनएच-31 पर हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान रेवती थाना क्षेत्र के दीघार गांव निवासी राजा (22) पुत्र हरेराम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजा अपनी बुलेट बाइक से हल्दी से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह गायघाट के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में राजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही राजा के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर और बुलेट बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
