उत्तर प्रदेश

Ballia: मिड-डे मील की गुणवत्ता परखने पहुंचे अधिकारी, स्कूलों से लिए गए सैंपल

Admindelhi1
25 April 2025 11:46 AM IST
Ballia: मिड-डे मील की गुणवत्ता परखने पहुंचे अधिकारी, स्कूलों से लिए गए सैंपल
x
"खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लिए सैंपल"

बलिया: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को परोसे जा रहे मध्यान्ह भोजन (MDM) की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सख्त है। बच्चों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से निरीक्षण और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसी क्रम में गुरुवार को शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्राथमिक विद्यालय सहरसपाली और प्राथमिक विद्यालय उदयपुरा में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने औचक निरीक्षण कर मध्यान्ह भोजन का सैंपल लिया। उन्होंने बताया कि एकत्र किए गए खाद्य पदार्थों और तैयार भोजन के नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएंगे, जिससे भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी और यदि किसी प्रकार की गुणवत्ता में कमी पाई गई तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने विद्यालयों के किचन शेड में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर जिला समन्वयक एमडीएम अजित पाठक भी मौजूद रहे।

Next Story