- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: सिवान गए युवक...
Ballia: सिवान गए युवक का स्कॉर्पियो समेत कोई सुराग नहीं

बलिया: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के धनेजा गांव निवासी जितेन्द्र कुमार (उम्र लगभग 27 वर्ष) 27 मई को स्कॉर्पियो गाड़ी से सिवान (बिहार) के लिए निकले थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे। उनकी मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रही है, जिससे परिवार वाले बेहद चिंतित हैं और किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं।
जितेन्द्र के बड़े भाई योगेन्द्र कुमार ने सिकंदरपुर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि जितेन्द्र से आखिरी बार सुबह संपर्क हुआ था, उसके बाद से फोन बंद आ रहा है। सिवान से लौटने की कोई खबर नहीं है, और कई जगह तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है, और युवक की तलाश के लिए आसपास के थानों को सूचना भेज दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन खंगाल रही है।
परिजन लगातार उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और जल्द कोई खबर मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।





