- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: तीन थानों में...
उत्तर प्रदेश
Ballia: तीन थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती, तबादला सूची जारी
Admindelhi1
23 April 2025 11:48 AM IST

x
दो निरीक्षक और एक उप निरीक्षक का तबादला
बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा बलिया जिले में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो निरीक्षकों और एक उप निरीक्षक के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत तीन थानों को नए थानाध्यक्ष मिले हैं।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को मीडिया सेल प्रभारी पद से स्थानांतरित कर सिकंदरपुर थाना का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं, खेजुरी के प्रभारी निरीक्षक मूलचंद्र चौरसिया को सहतवार थाना की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा, उप निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक को सहतवार थानाध्यक्ष पद से स्थानांतरित कर खेजुरी थाना का प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित आदेश से अवगत होकर तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करें, ताकि जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित न हो।
Tagsबलियातीन थानोंथानाध्यक्षोंतैनातीतबादलासूचीजारीनए थानाध्यक्षदो निरीक्षकउप निरीक्षकBalliathree police stationsstation inchargesdeploymenttransferlistreleasednew station inchargetwo inspectorssub inspectorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





