उत्तर प्रदेश

Ballia: 1 अप्रैल से पीएन इंटर कॉलेज में नया सत्र शुरू होगा

Admindelhi1
31 March 2025 12:20 PM IST
Ballia: 1 अप्रैल से पीएन इंटर कॉलेज में नया सत्र शुरू होगा
x
"प्रधानाचार्य सुधांशु प्रकाश मिश्र ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से समय से विद्यालय पहुंचने की अपील"

बलिया: पीएन इंटर कॉलेज, दूबेछपरा में 1 अप्रैल 2025 से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होने जा रही है। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुधांशु प्रकाश मिश्र ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से समय से विद्यालय पहुंचने की अपील की है, ताकि पढ़ाई सुचारु रूप से शुरू हो सके और पाठ्यक्रम निर्धारित समय पर पूरा किया जा सके।

उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि छात्र-छात्राओं को निर्धारित स्कूल ड्रेस में ही भेजें और समय-समय पर प्रधानाचार्य व शिक्षकों से संपर्क कर उनकी प्रगति का फीडबैक लें। इससे शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा तथा विद्यार्थियों की कठिनाइयों को भी दूर किया जा सकेगा।

Next Story