उत्तर प्रदेश

Ballia: नगरा थाना पुलिस ने दो अभियुक्त को दबोचा

Admindelhi1
21 Feb 2025 10:25 AM IST
Ballia: नगरा थाना पुलिस ने दो अभियुक्त को दबोचा
x
"दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया"

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में नगरा थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने धारा 137(2), 351(4), 65(2) बीएनएस और 5एम/6 पाक्सो एक्ट के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सिसवारकलां मोड़ से अभियुक्त आकाश गौड़ (पुत्र घूरा गौड़) और मोहन राजभर (पुत्र रविंद्र राजभर), निवासी पाण्डेयपुर, थाना नगरा, बलिया को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम: गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के साथ हेड कांस्टेबल रणजीत यादव और संजय कुमार सिंह भी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी।

Next Story