- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: नगरा पुलिस ने...

बलिया: न्यायालय सीजेएम बलिया के आदेश के क्रम में नगरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष कौशल पाठक के नेतृत्व में उप निरीक्षक छुन्ना सिंह व उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने धारा 147, 149, 323, 452 भादवि के तहत दर्ज मुकदमा सुगई बनाम उमेश आदि में चन्द्रमा पुत्र राम अवध, मनोज पुत्र चन्द्रमा, व उमेश पुत्र रामसुख (सभी निवासी मलप हरसेनपुर, नगरा, बलिया) को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा धारा 382 भादवि के तहत सुरेश आदि बनाम मामले में गुड्डू पुत्र रामसागर और संजय पुत्र मोतीचंद (निवासी रेकुआ नसीरपुर, नगरा, बलिया) को भी पकड़ा गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल अजय त्रिपाठी, राजीव भारती, शुभम दुबे और विकास वर्मा शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय स्तर पर सराहा जा रहा है।





