उत्तर प्रदेश

Ballia: सड़क दुर्घटना में मां-बेटा जख्मी, बेटे की हालत गंभी

Admindelhi1
11 May 2025 11:40 AM IST
Ballia: सड़क दुर्घटना में मां-बेटा जख्मी, बेटे की हालत गंभी
x
दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया

बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के नवानगर चट्टी के पास शनिवार को एक बाइक हादसे में मां-बेटा घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बाइक असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां युवक की हालत गंभीर बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, बासपार बहोरवा गांव निवासी धनंजय राजभर (32) पुत्र नमोनारायण राजभर अपनी मां शनिचरी देवी (50) के साथ किसी जरूरी कार्य से जमुई गए थे। कार्य निपटाने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में नवरत्नपुर और नवानगर के बीच बाइक असंतुलित होकर पलट गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने धनंजय की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि शनिचरी देवी का इलाज वहीं चल रहा है।

Next Story