उत्तर प्रदेश

Ballia: छात्र पर चाकू से हमला करने वाला नाबालिग गिरफतर

Admindelhi1
3 April 2025 10:56 AM IST
Ballia: छात्र पर चाकू से हमला करने वाला नाबालिग गिरफतर
x
"आरोपी पुलिस की गिरफ्त में"

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसडीह कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्कूल में 8वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से हमला करने वाले नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 28 मार्च को उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसडीह में 8वीं कक्षा का 14 वर्षीय छात्र प्रार्थना सभा के बाद परीक्षा कक्ष की ओर जा रहा था। तभी उसी विद्यालय में पढ़ने वाले 7वीं कक्षा के एक छात्र ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि हमलावर छात्र ने जान लेने की नीयत से वार किया था।

घायल छात्र की मां ने 1 अप्रैल को धारा 109 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र को सपना नर्सरी बाग के पास से अभिरक्षा में ले लिया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में बांसडीह कोतवाली पुलिस की टीम में नीरज कुमार यादव और कांस्टेबल अखिलेश यादव शामिल रहे।

Next Story