उत्तर प्रदेश

Ballia: राज्यमंत्री ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

Admindelhi1
28 March 2025 10:26 AM IST
Ballia: राज्यमंत्री ने वितरित किए नियुक्ति पत्र
x
"योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल"

बलिया: योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बलिया स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री, ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, विजय लक्ष्मी गौतम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, चेक और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की।

प्रमुख योजनाओं के तहत लाभार्थियों को मिला लाभ

दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन: राज्यमंत्री ने 05 दिव्यांगजनों को पेंशन और 05 वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन के स्वीकृति प्रमाण-पत्र वितरित किए।

यह भी पढ़े - Ballia News: द्वितीय चरण की ई-लॉटरी प्रक्रिया में सात आबकारी दुकानों का आवंटन संपन्न

सीएम युवा उद्यमी योजना: इस योजना के तहत 27 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति-पत्र और डमी चेक प्रदान किए गए।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: इस योजना के अंतर्गत 05 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना: योजना के तहत 10 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र दिए गए।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति: 10 नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

माटीकला टूलकिट वितरण योजना: 03 लाभार्थियों को पगमिल मशीन और प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

खादी बोर्ड द्वारा खादी नीति: 05 लाभार्थियों को पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन और प्रमाण-पत्र दिए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी): योजना के तहत 10 लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी गईं।

आईटीआई छात्र-छात्राओं को टेबलेट: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के 10 छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किए गए।

आयुष्मान भारत योजना और स्वयं सहायता समूहों को मिला सहयोग

आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। वहीं, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 1,935 स्वयं सहायता समूहों की प्रतिनिधि महिलाओं को ₹29 करोड़ का सीसीएल ऋण डमी चेक वितरित किया गया।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सम्मान

मां-बेटी मेला कार्यक्रम के तहत 20 माताओं को सम्मानित किया गया। विकास पुस्तिका का विमोचन और जागरूकता कार्यक्रम

राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास पुस्तिका का विमोचन भी किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महाकुंभ के सफल आयोजन पर बनी लघु फिल्म और प्रदेश सरकार द्वारा 8 वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी व विकास कार्यों पर आधारित फिल्में देखीं। इसके अलावा, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लू से बचाव के लिए तैयार जन जागरूकता वीडियो भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Next Story