उत्तर प्रदेश

Ballia: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाई

Admindelhi1
29 March 2025 3:12 PM IST
Ballia: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाई
x
"फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए"

बलिया: कस्बे के पश्चिम टोला वार्ड नंबर 10 निवासी रेनू देवी (पत्नी विनोद शर्मा उर्फ करेंट) ने शुक्रवार रात अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद रेनू देवी ने रात करीब नौ बजे फांसी लगा ली। हैरानी की बात यह रही कि घटना के बाद पति समेत परिवार के अन्य सदस्य सो गए और किसी ने पुलिस को तत्काल सूचना नहीं दी। सुबह होते ही पति विनोद शर्मा ने खुद पुलिस को घटना की जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि विनोद शर्मा का विवाह नौ वर्ष पूर्व चकिया, जिला भोजपुर (बिहार) निवासी रेनू देवी से हुआ था। मृतका के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।

इस संबंध में प्रभारी कोतवाल नीरज कुमार यादव ने बताया कि मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Next Story