उत्तर प्रदेश

Ballia: पूर्व सांसद के बेटे और पूर्व विधायक के बीच झड़प में कई घायल हुए

Admindelhi1
28 July 2025 7:28 PM IST
Ballia: पूर्व सांसद के बेटे और पूर्व विधायक के बीच झड़प में कई घायल हुए
x
"पुलिस ने दिया बड़ा बयान"

बलिया: बैरिया थाना क्षेत्र में रविवार को पूर्व सांसद और पूर्व विधायक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इस झड़प में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

अंत्येष्टि स्थल पर भिड़े दोनों पक्ष

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि 27 जुलाई 2025 की शाम बैरिया थाना क्षेत्र के एक अंत्येष्टि स्थल पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त के पुत्र विपलेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है, जिस पर अभियोग पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। मामले में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है और जांच के बाद दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस की सतर्कता से स्थिति नियंत्रण में है।

Next Story