उत्तर प्रदेश

Ballia: मदद संस्थान ने तीन बेटियों की शादी में बढ़ाया सहयोग का हाथ

Admindelhi1
14 April 2025 4:03 PM IST
Ballia: मदद संस्थान ने तीन बेटियों की शादी में बढ़ाया सहयोग का हाथ
x

बलिया: समाज सेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रही मदद संस्थान ने जिले की तीन गरीब बेटियों की शादी में सहयोग कर एक मिसाल पेश की है। संस्थान ने बेरुआरबारी, धनीधरा (मसहां) और मझौली गांव की तीन जरूरतमंद बेटियों की शादी के लिए वस्त्र और खाद्य सामग्री प्रदान की।

इनमें बेरुआरबारी निवासी स्व. सुरेंद्र राम, मसहां निवासी स्व. लालचंद कनौजिया और मझौली निवासी स्व. दर्दर प्रसाद की बेटियों की शादी अप्रैल महीने में तय है। लेकिन आर्थिक तंगी के कारण ये परिवार काफी परेशान थे।

जब मदद संस्थान को इन परिवारों की स्थिति की जानकारी मिली तो संस्थान के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए तीन अलग-अलग टीमें गठित कर संबंधित गांवों में जाकर परिवारों से संपर्क किया और शादी में उपयोग की जाने वाली सारी जरूरी सामग्री — साड़ी, धोती, आटा, चावल, दाल, बेसन, रिफाइंड तेल, सरसों तेल, चीनी, सब्जियां, मसाले, पत्तल, गिलास आदि — प्रदान की।

संस्थान की इस सहायता से परिवारों के चेहरे खिल उठे और पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस सेवा कार्य में बच्चन जी प्रसाद, नरेंद्र सिंह, रजनीकांत सिंह, निरंजन तिवारी, गणेश जी सिंह, रणजीत सिंह, शंकर प्रसाद चौरसिया, रामजी गिरी, जितेंद्र मिश्र, अजीत तिवारी, अखिलेश कुमार, पिंटू यादव, अजय गुप्ता और पवन सिंह जैसे समाजसेवी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Next Story