- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: टेंट खोलते समय...
उत्तर प्रदेश
Ballia: टेंट खोलते समय करंट लगने से मजदूर की मौत गई
Admindelhi1
22 Feb 2025 11:40 AM IST

x
"घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया"
बलिया: पकड़ी थाना क्षेत्र के कड़सर गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में लगा टेंट खोलते समय हाई-टेंशन (एचटी) तार के संपर्क में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के इसारपीथा पट्टी गांव निवासी पियूष चौरसिया (18) पुत्र जनार्दन चौरसिया टेंट लगाने का काम करता था। शुक्रवार सुबह कड़सर गांव में टेंट खोलते समय वह अचानक एचटी तार की चपेट में आ गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोग तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पियूष की मौत से परिवार में मातम पसरा है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Tagsबलियाटेंटसमयकरंटमजदूरमौतमचा हड़कंपपकड़ी थाना क्षेत्रकड़सर गांवमांगलिक कार्यक्रमBalliatenttimecurrentlaborerdeathcommotionPakri police station areaKadsar villageauspicious programजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





