उत्तर प्रदेश

Ballia: पीएम श्री विद्यालय में समारोहपूर्वक हुआ लैब और कक्षों का लोकार्पण

Admindelhi1
10 April 2025 8:42 AM IST
Ballia: पीएम श्री विद्यालय में समारोहपूर्वक हुआ लैब और कक्षों का लोकार्पण
x
छात्रों को किया गया सम्मानित

बलिया: पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय ऑसचौरा में बुधवार को विदाई समारोह के साथ-साथ शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। विद्यालय में बाल वाटिका के अतिरिक्त कक्ष और आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) लैब का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा किया गया।

उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि मनीष कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और समसामयिक शिक्षा देने के लिए विद्यालयों का वैज्ञानिक और तकनीकी रूप से सशक्त होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ICT लैब जैसी सुविधाएं बच्चों में तकनीकी समझ, नवाचार और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देती हैं।

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षक समुदाय से आह्वान किया कि वे नवाचार को अपनाते हुए बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करें।

इस अवसर पर एसआरजी आशुतोष तोमर, संतोष तिवारी, जितेंद्र प्रताप सिंह, संजय दुबे, व्यास यादव, विद्या शंकर शाह, आशुतोष श्रीवास्तव, अमित कुमार, ज्ञान प्रकाश, संतोष यादव, अनु सिंह, विनय कुमार, संतोष चौबे, सुमन, उमेश सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक जय सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि विद्यालय सतत प्रयासरत है कि छात्रों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिले।

Next Story