उत्तर प्रदेश

Ballia: श्री शतचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा चार मार्च को निकलेगी

Admindelhi1
2 March 2025 12:46 PM IST
Ballia: श्री शतचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा चार मार्च को निकलेगी
x
"चार मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत होगी"

बलिया: नवानगर क्षेत्र के ग्राम भाटी स्थित महेंद्र नाथ बाबा के स्थान पर नौ दिवसीय पंचकुंडीय श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। चार मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत होगी। पांच मार्च से अयोध्या धाम से पधार रहे श्री रामदास जी महाराज प्रतिदिन शाम छह बजे से रात दस बजे तक रामकथा का प्रवचन करेंगे।

महायज्ञ की पूर्णाहुति 12 मार्च को विशाल भंडारे के साथ होगी। यज्ञाचार्य पंडित विश्वजीत तिवारी ने श्रद्धालुओं से यज्ञ में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

Next Story