उत्तर प्रदेश

Ballia: ईशान वर्मा ने जेईई एडवांस में सफलता से क्षेत्र का नाम किया रोशन

Admindelhi1
4 Jun 2025 12:34 PM IST
Ballia: ईशान वर्मा ने जेईई एडवांस में सफलता से क्षेत्र का नाम किया रोशन
x

बलिया: शिक्षा के क्षेत्र में बलिया जनपद के एक होनहार छात्र ने सफलता की एक नई मिसाल पेश की है। ईशान वर्मा, जो डीआईओएस ऑफिस गोरखपुर में कार्यरत श्रीकृष्ण मोहन वर्मा के पुत्र हैं, ने जेईई एडवांस 2025 की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 5418वीं और ओबीसी वर्ग में 1059वीं रैंक हासिल कर जिले और परिवार का नाम रोशन किया है।

इस उपलब्धि से ईशान के घर-परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूरे क्षेत्र और उनके विद्यालय में हर्ष का माहौल है। ईशान ने अपनी प्रारंभिक से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई गोरखपुर से की है। शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे ईशान ने अनुशासन, कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय से यह मुकाम हासिल किया है।

अपनी सफलता का श्रेय ईशान ने अपने माता-पिता, गुरुजनों और पूरे परिवार को दिया। उनके छोटे नाना और वरिष्ठ पत्रकार अनूप कुमार हेमकर (पीटीआई) ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “ईशान ने परिवार का नाम ऊंचा किया है। उसकी मेहनत और समर्पण ने आज यह परिणाम दिया है। यह पूरे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।”

ईशान के नाना राजेश कुमार हेमकर सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने भी इस सफलता पर संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की। ईशान को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है — क्षेत्रवासियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

अब ईशान देश के प्रमुख आईआईटी संस्थानों में प्रवेश की ओर अग्रसर हैं, जहां वह अपने सपनों को नई ऊंचाई देंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।

Next Story