उत्तर प्रदेश

Ballia: देवी-देवताओं का अपमान, 9 गिरफ्तार

Admindelhi1
25 Jun 2025 7:13 PM IST
Ballia: देवी-देवताओं का अपमान, 9 गिरफ्तार
x

बलिया: भीमपुरा थाना क्षेत्र में देवी-देवताओं का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए 16 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 196(1), 299 बीएनएस और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि 23 जून को आरोपी सन्नी कुमार की इंस्टाग्राम आईडी से देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया गया था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए भीमपुरा पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की पहचान भीमपुरा नंबर एक गांव निवासी सन्नी कुमार के रूप में की। पुलिस जब सोमवार रात सन्नी को हिरासत में लेने गांव पहुंची, तो पूछताछ के दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद नगरा और उभांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया।

इस मामले में एसआई अंकित यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। भीमपुरा एसओ हितेश कुमार ने बताया कि अब तक 9 लोगों को शांतिभंग के आरोप में जेल भेजा जा चुका है, और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Next Story