- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: पिकअप की चपेट...
उत्तर प्रदेश
Ballia: पिकअप की चपेट में आया मासूम, नानी देखती रह गई
Admindelhi1
7 April 2025 10:36 AM IST

x
"पांच वर्षीय लड्डू पटेल की जान चली गई"
बलिया: रविवार की शाम रेवती थाना क्षेत्र के सेनानी पथ मार्ग मोड़ पर एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय लड्डू पटेल की जान चली गई। बनकटा गांव निवासी पिंडू पटेल का बेटा लड्डू, अपनी मां सीमा के साथ रेवती स्थित ननिहाल आया था। जब वह अपनी नानी रीता के साथ कहीं जा रहा था, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में लड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनकर पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Tagsबलियाक्राइम न्यूज़पिकअपचपेटमासूमनानीBalliaCrime NewsPickupChapetMasoomNaniजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





