उत्तर प्रदेश

Ballia: शादी समारोह में शामिल होने गया पति लापता हुआ, पुलिस जांच में जुटी

Admindelhi1
25 March 2025 9:50 AM IST
Ballia: शादी समारोह में शामिल होने गया पति लापता हुआ, पुलिस जांच में जुटी
x
"परिजन परेशान"

बलिया: शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकले पति की अब तक वापसी न होने से पत्नी और पूरा परिवार बेहद परेशान है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गायत्री मिश्रा (निवासी: ग्राम पोस्ट बांसडीह, थाना बांसडीह, बलिया) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्तमान में वह अपने पति नीरज कुमार मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा के साथ बक्सर गोलंबर स्थित धूप राय (निवासी बक्सर) के मकान में किराये पर रहती हैं। 7 मार्च को रात करीब 8 बजे नीरज शादी समारोह में शामिल होने के लिए बजाज-विक्रांत बाइक से निकले थे। इसी दौरान उनकी पत्नी से लगभग 3 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई।

नीरज ने पत्नी को बताया था कि वह खाना खाकर जल्द लौट आएंगे, लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और तब से उनका कोई पता नहीं चला है।

पत्नी ने बताया कि नीरज कुमार मिश्रा शादी में जाने के लिए गुलाबी रंग की शर्ट, नीले रंग की जींस और सफेद जूते पहनकर घर से निकले थे। नीरज की लंबाई करीब 6 फीट, रंग गोरा और उम्र 36 वर्ष है।

परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द नीरज को खोजने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story