उत्तर प्रदेश

Ballia: सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल

Admindelhi1
8 May 2025 9:17 AM IST
Ballia: सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल
x

बलिया: सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मिश्रचक हनुमान मंदिर के पास मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर में डोमनपुरा निवासी गणेश तुरहा (46) और उनकी पत्नी पूनम देवी (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिकंदरपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Next Story