उत्तर प्रदेश

Ballia: पति के अफेयर से आहत पत्नी ने खाया जहर

Admindelhi1
8 Jun 2025 12:29 PM IST
Ballia: पति के अफेयर से आहत पत्नी ने खाया जहर
x
इलाज के दौरान मौत

बलिया: रेवती थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां निवासिनी निधि चौहान (पत्नी धनंजय चौहान) ने घरेलू कलह और पति की बेवफाई से आहत होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि पति धनंजय किसी अन्य महिला के साथ रह रहे थे और लंबे समय से निधि की उपेक्षा कर रहे थे। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

इन्हीं परिस्थितियों से मानसिक रूप से टूट चुकी निधि ने शुक्रवार को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसकी बहन रानी और मोहल्ले के लोगों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान निधि की मौत हो गई।

घटना के बाद से मृतका की मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Next Story