उत्तर प्रदेश

Ballia: तेज रफ्तार ने ली जनप्रतिनिधि की जान, ग्रामीणों में आक्रोश

Admindelhi1
10 April 2025 8:50 AM IST
Ballia: तेज रफ्तार ने ली जनप्रतिनिधि की जान, ग्रामीणों में आक्रोश
x
"गांव में पसरा मातम"

बलिया: जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी और वार्ड संख्या 18 से जिला पंचायत सदस्य संतोष चौहान की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वे अपनी भतीजी की शादी का निमंत्रण पत्र बांटने के लिए मित्र चंदन चौहान के साथ बाइक से पटना (बिहार) गए थे।

लौटते समय आरा जिले के बिहियां मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में चंदन चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा है।

संतोष चौहान की भतीजी की शादी 16 अप्रैल को तय थी। इस हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को जब संतोष का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा, तो वहां सैकड़ों की संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट पर किया गया। संतोष की असमय मृत्यु से परिवार और शुभचिंतकों में गहरा शोक है।

Next Story