उत्तर प्रदेश

Ballia: समाजसेवा में अग्रणी रहे प्रभुनाथ गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि

Admindelhi1
11 April 2025 9:56 AM IST
Ballia: समाजसेवा में अग्रणी रहे प्रभुनाथ गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि
x
"साहू हितकारिणी समिति ने बताया अपूरणीय क्षति"

बलिया: साहू हितकारिणी समिति, बलिया द्वारा साहू भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बिसौली ग्रामसभा के प्रधान प्रभुनाथ प्रसाद गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में उनके व्यक्तित्व और समिति के प्रति योगदान को याद कर लोगों की आंखें नम हो गईं।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान प्रभुनाथ गुप्ता के तैल चित्र पर उपस्थित लोगों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में और महामंत्री विजय शंकर गुप्ता के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने उन्हें मिलनसार, कर्मठ और समर्पित व्यक्तित्व का धनी बताया।

डा. ए.के. गुप्ता, प्रो. संतोष गुप्ता, प्रो. अनिल गुप्ता, अरविंद गांधी, विजय प्रकाश गुप्ता, गिरजेश गुप्ता, अभिषेक सोनी, अशोक गुप्ता समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्रभुनाथ जी न केवल समिति के आजीवन सदस्य थे, बल्कि कार्यसमिति में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके असामयिक निधन से समिति को अपूरणीय क्षति हुई है।

इस मौके पर विनोद गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, अजीत गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, कन्हैया गुप्ता, सुनील गुप्ता, रणविजय गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Next Story