उत्तर प्रदेश

Baliya: बलिया में हाफ एनकाउंटर, आरोपी पकड़ा गया

Admindelhi1
18 Dec 2025 1:38 PM IST
Baliya: बलिया में हाफ एनकाउंटर, आरोपी पकड़ा गया
x

बलिया: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बैरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में गोवध मामले में वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी, जिसका इलाज सीएचसी सोनबरसा में चल रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे बैरिया थाना पुलिस गश्त पर थी। मुखबिर की सूचना पर ब्रह्मबाबा स्थान, चांददीयर पीपल के पेड़ के पास चौतरे के निकट वांछित अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया गया। खुद को घिरता देख आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त अमित यादव (21) पुत्र राजनाथ यादव, निवासी ग्राम कोहड़ा, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर के बाएं पैर में गोली लगी। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बुधवार को ट्रक नंबर यूपी 62 टी 4025 में 23 गोवंश पशुओं को क्रूरतापूर्वक लादकर वध व अधिक दाम पर बिक्री के लिए बिहार ले जा रहा था। ठेकहा ढाला के पास ट्रक खड़ा कर वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Story