उत्तर प्रदेश

Ballia: टेंपो हादसे में आधा दर्जन लोग घायल

Admindelhi1
26 Jun 2025 12:44 PM IST
Ballia: टेंपो हादसे में आधा दर्जन लोग घायल
x

बलिया: नगरा-भीमपुरा मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार टेंपो इंग्लिशिया गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में सात वर्षीय बच्ची समेत छह लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, टेंपो भीमपुरा से नगरा की ओर आ रहा था। इंग्लिशिया गांव के पास पहुंचते ही चालक को झपकी आ गई, जिससे वाहन संतुलन खो बैठा और तेज गति के चलते खेत में जा पलटा। दुर्घटना में मझौवा निवासी 64 वर्षीय शिवशंकर, सेमरी की 50 वर्षीय पार्वती देवी व उनकी सात वर्षीय बेटी चांदनी, बरवा रत्तीपट्टी की छात्रा प्रीति (20), रामापट्टी निवासी अजय (30) और मऊ जिले के छिछोर गांव के राजन मद्धेशिया घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नगरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां सभी का इलाज जारी है। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल राजन मद्धेशिया को जिला अस्पताल रेफर किया, जिसे परिजन मऊ इलाज के लिए ले गए।

Next Story