- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: हल्दी पुलिस ने...
Ballia: हल्दी पुलिस ने होली से पहले अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी

बलिया: पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में हल्दी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। होली से पहले अवैध देशी और अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई, जिसे होंडा सिटी कार से तस्करी कर ले जाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को संबंधित धाराओं में पाबंद कर न्यायालय भेज दिया गया है।
एनएच-31 पर चेकिंग के दौरान पकड़ी गई खेप
हल्दी थाने के उपनिरीक्षक सुनील कुमार व उदय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल राकेश पाल के साथ सोमवार रात एनएच-31 (बलिया-बैरिया मार्ग) पर यश बाबा मंदिर के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक सिल्वर रंग की होंडा सिटी कार (DL 4C NA 0309) को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी में कार की पिछली सीट और डिग्गी से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई:
8 पीएम ब्रांड की 2 पेटी (प्रत्येक में 48 टेट्रा पैक, 180ml)
रॉयल स्टैग ब्रांड की 3 पेटी (प्रत्येक में 12 बोतल, 750ml)
बंटी-बबली ब्रांड देशी शराब की 4 पेटी (प्रत्येक में 45 टेट्रा पैक, 200ml)
गिरफ्तार आरोपी और कानूनी कार्रवाई: पुलिस ने कार के साथ तस्कर लल्लन कुमार (25) पुत्र स्व. सुरेंद्र भगत, निवासी पीठाघाट रामपुर, थाना गरखा, जिला सारण, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है।





