उत्तर प्रदेश

Ballia: बलिया स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़ी बड़ी रकम

Admindelhi1
24 July 2025 6:00 PM IST
Ballia: बलिया स्टेशन पर जीआरपी ने पकड़ी बड़ी रकम
x
"जांच में जुटी एजेंसियां"

बलिया: जीआरपी बलिया को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी जब साबरमती-दरभंगा एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री के पास से 1 करोड़ 80 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष विवेकानन्द के नेतृत्व में की गई।

सूचना के अनुसार, बलिया रेलवे स्टेशन पर साबरमती-दरभंगा एक्सप्रेस के ए-2 कोच की सीट संख्या 44 पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में बैठा था, जिसके पास स्लेटी रंग के दो ट्रॉली बैग थे। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम ओमप्रकाश चौधरी पुत्र आनन्द बिहारी चौधरी (निवासी मरहियां, जिला सारण, बिहार) बताया।

बैग की जांच में दोनों में भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। ओमप्रकाश ने बताया कि वह ये पैसे झांसी से छपरा ले जा रहा था और कुल रकम 1.80 करोड़ रुपये है। जब उससे रुपयों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई कागज नहीं दिखा सका और न ही संतोषजनक जवाब दे पाया।

इसके बाद जीआरपी ने उसे हिरासत में लेकर थाने लाया और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मामले की जानकारी आयकर विभाग के उपनिदेशक (जांच), यूनिट-2 वाराणसी को भी दी गई ताकि आगे की विधिक कार्रवाई की जा सके।

इस सफलता में थानाध्यक्ष विवेकानन्द के साथ हेड कांस्टेबल अरविन्द यादव, मोहसिन खान, कांस्टेबल शिवकुमार तिवारी और रामरक्षा यादव शामिल रहे।

Next Story