उत्तर प्रदेश

Ballia: GRP ने 45 लाख रुपये के साथ युवक को गिरफ्तार किया

Admindelhi1
17 Feb 2025 12:46 PM IST
Ballia: GRP ने 45 लाख रुपये के साथ युवक को गिरफ्तार किया
x
"Government Railway Police"

बलिया: रेलवे स्टेशन पर GRP (Government Railway Police) को बड़ी सफलता मिली है। GRP टीम ने 45 लाख रुपये नकद के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक अमित कुमार शर्मा, बिहार की राजधानी पटना के गुलजार बाग थाना क्षेत्र के माखनपुर निवासी निरंजन शर्मा का पुत्र है।

कैसे हुई गिरफ्तारी: थानाध्यक्ष विवेकानंद के नेतृत्व में GRP टीम प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस के आगमन के समय एक संदिग्ध युवक ग्रे रंग का पिट्ठू बैग लेकर फ्लाईओवर की सीढ़ियों से उतरता दिखा। शक होने पर GRP ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें 44 लाख 99 हजार 300 रुपये नकद बरामद हुए।

पूछताछ में क्या निकला: पूछताछ में अमित कुमार शर्मा ने बताया कि वह यह रकम बलिया से पटना ले जाकर किसी को डिलीवर करने वाला था। GRP ने जब रुपयों से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे, तो वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका, न ही संतोषजनक जवाब दे पाया।

आयकर विभाग कर रहा जांच: इतनी बड़ी नकदी मिलने की सूचना मिलते ही GRP ने तुरंत आयकर विभाग को सूचना दी। आयकर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बरामद नकदी को कब्जे में ले लिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी। वहीं, पुलिस भी आवश्यक कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।

Next Story