उत्तर प्रदेश

Ballia: परित्यक्त भवन में युवती ने की आत्महत्या

Admindelhi1
17 July 2025 4:42 PM IST
Ballia: परित्यक्त भवन में युवती ने की आत्महत्या
x
सुसाइड नोट मिलने से सनसनी

बलिया: रसड़ा क्षेत्र के डायट पकवाइनार परिसर स्थित एक परित्यक्त भवन में मंगलवार को एक युवती ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी रसड़ा फोर्स और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे स्थल की जांच करते हुए शव को कब्जे में ले लिया।

मृतका की पहचान 25 वर्षीय प्रिया गिरि के रूप में हुई है, जो पकवाइनार के नरसिंह मठिया गांव निवासी सुरेंद्र गिरि की पुत्री थी।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा ने बताया कि युवती के परिजनों से बातचीत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल घटनास्थल पर शांति-व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

Next Story