- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: 3.5 किलो नशीला...
उत्तर प्रदेश
Ballia: 3.5 किलो नशीला पदार्थ के साथ गांजा तस्कर गिरफ्तार
Admindelhi1
17 April 2025 3:26 PM IST

x
"दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद"
बलिया: बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के टकरसन सोनाडाबर मोड़ के पास पुलिस ने एक युवक को 3.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि आरोपी के पास से 3 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, बांसडीह रोड थाने के उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में नियमित चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदायर, थाना मनियर निवासी नितेश भारती पुत्र स्व. भगवान राम को सोनाडाबर मोड़ के पास से दबोचा गया। पुलिस ने पूरी विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए उसका चालान कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।
Tagsबलिया3.5 किलोनशीला पदार्थगांजातस्करगिरफ्तारपुलिसक्राइम न्यूज़Ballia3.5 kgnarcoticsganjasmugglerarrestedpolicecrime newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





