उत्तर प्रदेश

Ballia: तस्करों से सांठगांठ पर एसओजी सिपाही समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Admindelhi1
16 May 2025 11:18 AM IST
Ballia: तस्करों से सांठगांठ पर एसओजी सिपाही समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
x
मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है।

बलिया: पुलिस विभाग में गांजा तस्करों से सांठगांठ के मामले ने हड़कंप मचा दिया है। एसपी ओमवीर सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एसओजी के एक सिपाही समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है।

बांसडीह कोतवाली पुलिस ने कुछ दिन पहले दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया था। उनके पास तीन किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ था। पूछताछ के दौरान तस्करों ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी उनसे गांजा लाने और बेचने के एवज में पैसे लेते हैं। इस जानकारी को सीओ बांसडीह प्रभात कुमार ने एसपी तक पहुंचाया।

जांच के बाद एसपी ने एसओजी में तैनात सिपाही विश्वविजय सिंह, बांसडीह रोड थाने के दीवान चंद्रशेखर यादव, नगर कोतवाली के सिपाही मनीष शुक्ल और सतनी सराय पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

जिले के कई क्षेत्रों में लंबे समय से गांजे की तस्करी की शिकायतें मिल रही थीं। हाल ही में नरहीं थाना क्षेत्र में गांजा बेचने का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहे थे। एसपी की इस सख्त कार्रवाई से महकमे में हड़कंप है।

Next Story