उत्तर प्रदेश

Ballia: पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने विधायक केतकी सिंह को सौंपा पत्र

Admindelhi1
21 April 2025 11:13 AM IST
Ballia: पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने विधायक केतकी सिंह को सौंपा पत्र
x
"रसड़ा चीनी मिल चालू कराने की मांग तेज"

बलिया: मैरीटार गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह ने विधायक केतकी सिंह को एक ज्ञापन सौंपते हुए रसड़ा की बंद पड़ी चीनी मिल को पुनः चालू करने की मांग की। उन्होंने इस मुद्दे पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र एवं पूर्व मंत्री राजधारी सिंह को भी पत्र प्रेषित किया और मिल को पुनर्जीवित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

पूर्व विधायक ने विधायक केतकी सिंह से कहा कि वह प्रदेश सरकार में इस विषय पर प्रभावी पहल करें, जिससे बंद मिल फिर से कार्यरत हो सके। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 से बंद पड़ी इस चीनी मिल के पुनः शुरू होने से जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी। इससे किसानों को आर्थिक लाभ और स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

रामइकबाल सिंह ने यह भी सुझाव दिया कि यदि मिल में एथेनॉल प्लांट की स्थापना की जाए तो उसका संचालन अधिक लाभकारी हो सकता है और यह हमेशा लाभ में बनी रह सकती है। इस अवसर पर गीता शरण सिंह, विनोद सिंह समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Next Story