उत्तर प्रदेश

Ballia: बीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता प्रशांत ने भाजपा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की

Admindelhi1
30 Dec 2024 10:36 AM IST
Ballia: बीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता प्रशांत ने भाजपा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की
x

बलिया: भाजपा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। रविवार देरशाम जिला चुनाव अधिकारी महेश चंद द्वारा जारी की गई सूची में कई ऐसे नाम हैं जिनकी सराहना भाजपा के आम कार्यकर्ता भी कर रहे हैं। इसमें सबसे प्रमुख नाम सोहांव मंडल अध्यक्ष बनाए गए प्रशांत कुमार राय बंटी का है।

प्रशांत कुमार राय पहली बार भाजपा के मुख्य संगठन में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। इसके पहले वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय टीडी कालेज में छात्रसंघ का चुनाव दमदारी से लड़ चुके हैं। प्रशांत ने एबीवीपी में काफी समय तक कार्यरत रहते हुए अपनी छाप छोड़ी। जिसका नतीजा है कि पार्टी के कर्ताधर्ताओं ने इस युवा चेहरे को मुख्यधारा में लाकर भविष्य की नींव रखी है। प्रशांत को सोशल मीडिया के जरिए खूब बधाइयां मिल रही हैं। वहीं, पार्टी ने फेफना विधानसभा क्षेत्र के सोहांव से प्रशांत राय, सागरपाली से आर्केश दूबे व गड़वार मंडल से उमेश सिंह को अध्यक्ष बनाकर सामाजिक समीकरण भी साधने के प्रयास किया है। बलिया विधानसभा के नगर मंडल अध्यक्ष के रूप में सोनी तिवारी, हनुमानगंज से विश्वजीत तिवारी, छाता मंडल से दीनबंधु मौर्य व दुबहड़ मंडल से ब्रजेश दूबे को जिम्मेदारी मिली है। इनके सहित सभी 26 नए मंडल अध्यक्षों को पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने बधाई दी है।

Next Story