- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ballia: पूर्व भाजपा...
Ballia: पूर्व भाजपा सांसद भरत सिंह के अनुज त्रिलोकी प्रसाद सिंह का निधन हुआ

बलिया: बलिया संसदीय क्षेत्र के पूर्व भाजपा सांसद और पूर्व मंत्री भरत सिंह के अनुज त्रिलोकी प्रसाद सिंह (70) का सोमवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे कुछ दिनों से मधुमेह से पीड़ित थे और मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
त्रिलोकी प्रसाद सिंह के निधन की खबर सुनकर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनके पैतृक गांव नौका टोला पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने लगे। पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, पूर्व विधायक सुभाष यादव, पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी, तारकेश्वर मिश्रा, विधायक जयप्रकाश अंचल, ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह, पूर्व प्रमुख राकेश सिंह, पूर्व प्रमुख अनुरुद्ध यादव और सीबी मिश्र सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।





