उत्तर प्रदेश

Ballia : 61 लाख का खाद्यान्न घोटाला, कोटेदार गिरफ्तार

Saba Naaz
12 Aug 2025 9:34 PM IST
Ballia : 61 लाख का खाद्यान्न घोटाला, कोटेदार गिरफ्तार
x
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : बलिया जिले के भीखमपुर गांव में एक बड़े खाद्यान्न घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) वाराणसी की टीम ने 61 लाख रुपये के फर्जीवाड़े के आरोप में तत्कालीन कोटेदार सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि सुनील कुमार ने संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना के तहत फर्जी मस्टर रोल तैयार किए और ग्राम पंचायत गड़वार में कराए गए विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं कीं। जांच के दौरान यह पाया गया कि अधिकारियों और अन्य कोटेदारों की मिलीभगत से सरकारी खाद्यान्न और फंड का दुरुपयोग किया गया।
Next Story