उत्तर प्रदेश

Ballia: बीआरसी बेरुआरबारी पर शुरू हुआ एफएलएन प्रशिक्षण

Admindelhi1
8 Aug 2025 4:34 PM IST
Ballia: बीआरसी बेरुआरबारी पर शुरू हुआ एफएलएन प्रशिक्षण
x
"शिक्षकों को इन बिंदुओं पर दी जा रही ट्रेनिंग"

बलिया: एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) और एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) बेरुआरबारी पर शुरू हो गया है। प्रथम चरण में कुल 100 शिक्षक और शिक्षामित्र प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं।

प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार और शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों की नींव को मजबूत बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसलिए सभी प्रतिभागियों को पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण में भाग लेना चाहिए।

कार्यक्रम में एआरपी प्रेमचंद गुप्त ने प्रशिक्षण की विषयवस्तु को विस्तार से समझाया और इसके महत्व को रेखांकित किया। साथ ही केआरपी राजेश चौधरी, जितेंद्र विक्रम, प्रवीण सिंह, चंदेश्वर पांडे, विश्वजीत सिंह, ज्ञान प्रकाश, राहुल, संजय दुबे और ओंकार सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Next Story