उत्तर प्रदेश

Ballia: बेलहरी में पांच वरिष्ठ शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई

Admindelhi1
31 March 2025 10:16 AM IST
Ballia: बेलहरी में पांच वरिष्ठ शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी गई
x
"समारोह के दौरान कई भावुक क्षण भी देखने को मिले"

बलिया: शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत पांच वरिष्ठ शिक्षकों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र बेलहरी में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। 31 मार्च को रिटायर हो रहे शिक्षकों ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए और महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। समारोह के दौरान कई भावुक क्षण भी देखने को मिले।

शिक्षक जीवनभर समाज के मार्गदर्शक रहते हैं-मुख्य अतिथि

मुख्य अतिथि रेल मंत्रालय के आईईआरटीएस अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि एक शिक्षक जीवन के अंत तक मार्गदर्शन की भूमिका निभाता है और समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा, "मैं भी पहले एक शिक्षक की भूमिका में रहा हूं और वही अनुभव आज भी मेरे साथ हैं।"

विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार ने शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि "आपके अनुभव समाज के लिए बहुमूल्य हैं, जिन्हें हमेशा मार्गदर्शन के रूप में संजोकर रखा जाएगा।"

सम्मानित हुए सेवानिवृत्त शिक्षक

31 मार्च 2025 को सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विदाई पाने वाले शिक्षकों में शामिल थे

विद्यासागर दुबे (पूर्व अध्यक्ष, प्राशिसं बेलहरी)

विपिन बिहारी तिवारी (प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बिगही)

राजेंद्र शुक्ला (प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बेलहरी)

श्रीकृष्ण कुमार उपाध्याय (प्रधानाध्यापक, पीएम श्री विद्यालय हल्दी)

अशोक कुमार मिश्रा (प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय दिघार नई बस्ती)

सम्मान समारोह में सभा अध्यक्ष अजय किशोर सिंह (पूर्व अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी), मुख्य अतिथि निर्भय नारायण सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार और प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने उन्हें विदाई दी।

शिक्षक सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज के लिए अहम – अध्यक्षीय उद्बोधन

सभा के अध्यक्ष अजय किशोर सिंह ने कहा कि "शिक्षक सेवानिवृत्त होने के बाद शासकीय सेवा से मुक्त होकर सामाजिक जीवन में प्रवेश करता है, जिससे उसकी जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं।"

प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी के अध्यक्ष शशिकांत ओझा ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को अपना मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि "मैं सदैव उनका आशीर्वाद प्राप्त करता रहूंगा।"

सम्मेलन में शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, राजीव कुमार दुबे, जीवेश सिंह, राकेश सिंह, श्रीमती कमला सिंह, राज्य शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित (डॉ.) निर्मल गुप्ता, संतोष कुमार सिंह (मंत्री), मिथिलेश कुमार सिंह (पूर्व मंत्री) सहित कई शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में अमित वर्मा, राजेश शर्मा, आशा गुप्ता, निर्मल सिंह, प्रभात उपाध्याय, राजेश यादव, राजीव उपाध्याय, श्रीराम चौबे, रवि कुमार, शिव प्रकाश तिवारी समेत कई अध्यापक उपस्थित रहे। समारोह का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ बेलहरी के संरक्षक बृज किशोर पाठक ने किया।

Next Story